श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष बने रमेश बासनीवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन 

श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष बने रमेश बासनीवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन 

श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष बने रमेश बासनीवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन 

प्रजापति समाज में खुशी का माहौल, नवनियुक्त अध्यक्ष ने समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू ): प्रजापति शिक्षा सेवा समिति (प्रजापति छात्रावास) के बैनर तले आयोजित आमसभा में रमेश बासनीवाल को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद का पूर्व कार्यकाल पूरा होने के बाद सभा में सर्वसम्मति से रमेश बासनीवाल के नाम पर सहमति बनी। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर प्रजापति समाज में खुशी का माहौल रहा।

सभा की अध्यक्षता निवर्तमान समिति अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल ने की। समिति संरक्षक विजय कुमार अड़ावलिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश बासनीवाल का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सभा में मौजूद समाज के लोगों ने भी रमेश बासनीवाल का माला पहनाकर अभिनंदन किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश बासनीवाल ने कहा कि वे समिति एवं समाज के प्रति पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सजगता के साथ कार्य करेंगे तथा शिक्षा एवं समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

समिति संरक्षक विजय कुमार अड़ावलिया ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी समाजबंधुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। निवर्तमान अध्यक्ष एवं सभा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल ने भी सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन किशोरी लाल घोडेला ने किया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इस अवसर पर मोहनलाल मिनोटिया, भूराराम घंटेलवाल, प्रेमसुख घोडेला, बनवारीलाल बड़मुंडा, बालचंद मिनोटिया, कन्हैयालाल छापोला, सुखाराम बासनीवाल, गुरमीत निमिवाल, सुभाष कुलचानिया, गणेशाराम बासनीवाल पाली, रमेश प्रजापत, रामचंद्र छापोला, बजरंग छापोला, किशोरीलाल घोडेला, विनोद कुमार घोडेला, मांगीलाल घोडेला, शिवजी, बाबूलाल अड़ावलिया, रामोतार मिनोटिया, नानूराम कुचेरिया,

केकेसी पीजी कॉलेज की पूर्व छात्राओं सुमन दानोदिया व नेहा भोजक को पीएचडी उपाधि मिलने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

नंदकिशोर बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, गोविंद निमिवाल, राधेश्याम धूवारिया, हुलास मिनोटिया, भरत खोईवाल, किशन फौजी, सीताराम तूनवाल, चंदन छापोला, नारायण सीमर, तुलसीराम बोरावड़, सत्यनारायण छापोला, इंद्रचंद गंगापारिया, सत्यनारायण गंगापारिया, नंदलाल सीमर,

मदन मिनोटिया, अशोक जलिंद्रा, भगवान महार, प्रदीप छापोला, टीकमचंद गंगापारिया, कुंदनजी टाक, रामेश्वरजी टाक, सीताराम टाक, दयाशंकर, गोपालजी घुमानिया, हुलासजी लखेश्वर, सीताराम बोरावड़, रामधन बासनीवाल,

ओमप्रकाश छापोला, अन्नाराम सिंहोटा, मघराज मोरवाल, भरत जलिंद्रा, सत्यनारायण गैदर, राजू सिमार, गोपाल छापोला, कमल छापोला, रामलाल लखेश्वर, नारायण लखेश्वर सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष बने रमेश बासनीवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन 

उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश बासनीवाल, समाजसेवी एवं भामाशाह सत्यनारायण बासनीवाल के सुपुत्र हैं। सत्यनारायण बासनीवाल सदैव समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष बने रमेश बासनीवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें