तेरस के पावन अवसर पर भिक्षु संध्या एवं धम्म जागरण का आयोजन : दक्षिण मुंबई

तेरस के पावन अवसर पर भिक्षु संध्या एवं धम्म जागरण का आयोजन : दक्षिण मुंबई

तेरस के पावन अवसर पर भिक्षु संध्या एवं धम्म जागरण का आयोजन : दक्षिण मुंबई

मुंबई:तेरस के पावन अवसर पर आचार्य भिक्षु की भक्ति, आराधना एवं गुणगान को समर्पित भिक्षु संध्या एवं धम्म जागरण का भक्तिमय कार्यक्रम नवरतनमल सुराणा एवं उनके सुपुत्र दीपक सुराणा के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।

तेरस के पावन अवसर पर भिक्षु संध्या एवं धम्म जागरण का आयोजन : दक्षिण मुंबई

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई के पदाधिकारी एवं श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भक्तिमय वातावरण में भगवान भिक्षु के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए भजन, स्तवन एवं गुणगान प्रस्तुत किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष बने रमेश बासनीवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन 

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नवरतनमल सुराणा की माताजी 100 वर्षीय श्रीमती मोहिनीदेवी सुराणा की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उन्होंने पूर्ण उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ आचार्य श्री भिक्षु की भक्ति में भाग लिया और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।

तेरस के पावन अवसर पर भिक्षु संध्या एवं धम्म जागरण का आयोजन : दक्षिण मुंबई

सामूहिक सहभागिता एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं मंगलमय बन गया। आभार ज्ञापन दक्षिण मुंबई सभा अध्यक्ष देवेन्द्र डागलिया ने किया।

तेरस के पावन अवसर पर भिक्षु संध्या एवं धम्म जागरण का आयोजन : दक्षिण मुंबई

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें