जयपुर में 6 सितम्बर को होगा दिगम्बर जैन युवा परिषद् का स्वर्ण जयन्ती महोत्सव
पीठाधीष स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी का होगा मंगल सानिध्य
जयपुर :शाश्वत तीर्थ अयोध्या में परम पूज्य गणिनी प्रमुख, आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी , आर्यिका प्रज्ञा श्रमणी श्रीचन्दना माताजी के पावन आशीर्वाद से, स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन व सानिध्य में युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप हस्तिनापुर की अध्यक्षता में निर्णय हुआ
कि युवा परिषद् का स्वर्ण जयन्ती महोत्सव 6 सितम्बर 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुभ घोषणा परम पूज्य श्री ज्ञान मती माताजी के मुखारबिंद से की गई।

उन्होंने कार्यक्रम की निर्विघ्न सफलता हेतु मंगल आशीर्वाद प्रदान किया, और युवाओं की शक्ति को हमेशा आगे बढाते रहने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा जीवन प्रकाश ने युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन और दिलीप जैन का तिलक व माल्यार्पण कर शुभकामनायें दी।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, भव्य कथा और झूला महोत्सव का आयोजन
और पूज्य श्री चन्दना मती माताजी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन मीटिंग का संचालन करते हुए अवगत कराया कि इस अवसर पर युवा परिषद् के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर, संयुक्त महामंत्री व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन,
उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदीश जैन लखनऊ,महामंत्री रितेश जैन लखनऊ, राष्ट्रीय संगठन मंत्री निधेश जैन टिकैत नगर, परमेन्द्र जैन टिकैत नगर, अकलंक जैन लखनऊ आदि विभिन्न स्थानों से पदाधिकारी उपस्थित थे। युवा परिषद् बुलेटिन मई 2026 अंक का विमोचन हुआ।

अन्त में प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

