MBDD बैनर का अनावरण, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों से : दक्षिण मुंबई
मुंबई: तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के बैनर का अनावरण महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री मंगल प्रभात लोढ़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमीत सुराणा एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
👉 यहां क्लिक करें
मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संचालित एक व्यापक रक्तदान अभियान है, जिसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना है।
जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक आयोजित, निर्यात प्रोत्साहन पर हुई चर्चा
इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है।
तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा इस वर्ष भी MBDD के माध्यम से बड़े स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस जीवनदायी सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बैनर अनावरण के अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने अभियान की सराहना करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


