शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग

शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग

शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग

चेंबूर मुंबई :गुरुदेव की असीम कृपा एवं साध्वी श्री जी की विशेष प्रेरणा से चेंबूर केंद्र ने रचा नया कीर्तिमान

परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की असीम कृपा एवं समण संस्कृति संकाय, लाडनूं के तत्वावधान में जैन विद्या परीक्षा 2026 का आयोजन पूरे भारतवर्ष एवं विदेशों में किया गया।

इसी कड़ी में परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ठाणा-6 के पावन सान्निध्य में तेरापंथ भवन, चेंबूर में जैन विद्या परीक्षा अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं सुव्यवस्थित ढंग से सानंद संपन्न हुई।

परीक्षा का शुभारंभ एवं मंगल प्रेरणा :परीक्षा प्रश्नपत्र का लिफाफा साध्वी श्री जी के सान्निध्य में सभा अध्यक्ष श्रीमान लक्ष्मण जी कोठारी, तेयुप मंत्री श्रीमान कपिल जी मेहता, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती ममता जी कच्छारा, जैन विद्या केंद्र व्यवस्थापिका श्रीमती वनीता जी हीरण एवं सह-केंद्र व्यवस्थापिका श्रीमती टीना जी हीरण की उपस्थिति में खोला गया।

शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग

साध्वी श्री निर्वाण श्री जी एवं साध्वी श्री डॉक्टर योगक्षेम प्रभा जी ने अपने मंगल पाठ से सभी परीक्षार्थियों को मंगलकामना प्रदान की तथा परीक्षा पूरी प्रामाणिकता एवं एकाग्रता से देने की प्रेरणा दी।

साथ ही णमो णाणस्स के जाप का महत्व समझाते हुए सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत किया।  100 के लक्ष्य को पार कर 132 फॉर्म का गौरवपूर्ण आंकड़ा। चेंबूर केंद्र को 100 फॉर्म भरने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन गुरुदेव की असीम कृपा एवं साध्वी श्री जी की विशेष प्रेरणा से चेंबूर केंद्र ने लक्ष्य को पार करते हुए 132 फॉर्म भरकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

नई अनाज मंडी आनंद स्टोर पर लगी आग से नुकसान

साध्वी श्री जी की प्रेरणा एवं सहवर्ती साध्वी श्री मुदित प्रभा जी के अथक श्रम से चेंबूर भवन में जैन विद्या के प्रति विशेष जागृति आई। साध्वी श्री जी की विशेष प्रेरणा से 108 परीक्षार्थी के मनकों की पूरी माला भी तैयार हुई। यह उपलब्धि साध्वियों के अथक परिश्रम, प्रेरणा एवं जैन विद्या केंद्र व्यवस्थापिका की जागरूकता का सुंदर परिणाम है।

इस परीक्षा की विशेष बात यह रही कि शादियों के व्यस्ततम सीजन में भी जैन विद्या का रंग हर ओर देखने को मिला। तेरापंथ भवन चेंबूर में तो परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ही, विवाह समारोहों एवं शादी के अन्य स्थानों पर भी जैनोलॉजी से संबंधित प्रश्नोत्तर की चर्चा होती रही।

शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग

लोग एक-दूसरे से जैन विद्या के प्रश्न पूछते और उनके उत्तर बताते नजर आए।यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि जैन विद्या केवल परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनती जा रही है।

परीक्षा में सहभागिता  चेंबूर केंद्र में ऑनलाइनएवं संयुक्त परीक्षा में भाग 1 से 4 के अंतर्गत 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त लिखित परीक्षा में 8 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन पूर्ण प्रामाणिकता, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ।

परीक्षा की सफलता में सहयोग  परीक्षा व्यवस्था में पूर्व केंद्र व्यवस्थापक श्री सुशील जी हीरण, तेयुप अध्यक्ष श्री हिमांशु जी गन्ना, तेयुप मंत्री श्री कपिल जी मेहता एवं भवन के काशिद राम जनम जी का केंद्र व्यवस्थापिका के साथ चेंबूर सभा का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।

सभा अध्यक्ष एवं महिला मंडल अध्यक्षा ने केंद्र द्वारा नियुक्त परीक्षा निरीक्षण हेतु पधारकर अपनी उपस्थिति से उत्साहवर्धन किया। नियमित कक्षाओं का रहा विशेष योगदान।

शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग

गत महीनों में चेंबूर स्थानीय स्तर पर जैन विद्या की कक्षाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। प्रत्येक भाग के प्रशिक्षकों ने सरल एवं रोचक तरीके से अध्ययन करवाया। साध्वीवृंद ने भी समय-समय पर कक्षाएं लेकर विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम अच्छा रहा।

सभी प्रशिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार :1. भाग 1 – रेखा जी राका : 2. भाग 2 – निकिता जी हीरण : 3. भाग 3 – साधना जी कोठारी : 4. भाग 4 – वनीता जी हीरण : 5. भाग 5 – विद्या जी कोठारी : 6. भाग 6 – पंकज जी लोधा :7. भाग 7 – उषा जी बोल्या : 8. भाग 8 – वनीता जी बाफना : 9. भाग 9 – कुसुम जी हीरण : इन सभी प्रशिक्षकों का हृदय से आभार, जिन्होंने अपने समय, श्रम एवं समर्पण से विद्यार्थियों को जैन विद्या का ज्ञान प्रदान किया।

अंतर्मन से कृतज्ञता एवं मंगलकामना : इस संपूर्ण आयोजन की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय परम पूज्य गुरुदेव की असीम कृपा एवं साध्वी श्री निर्वाण श्री जी की विशेष प्रेरणा को जाता है।

सहवर्ती साध्वी मुदित प्रभा जी सहित साध्वीवृंद के अथक श्रम और मंगल मार्गदर्शन ने चेंबूर में जैन विद्या की अलख जगाई है।साध्वी श्री जी के श्रीचरणों में अनंत-अनंत कृतज्ञता एवं भावपूर्ण वंदन।

शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग

हमारी मंगल भावना है कि साध्वी श्री जी इसी प्रकार हम सभी में ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक जागृति की प्रेरणा भरते रहें और चेंबूर केंद्र निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करते रहे। कृतज्ञता सहित : जैन विद्या केंद्र व्यवस्थापिका

श्रीमती वनीता जी हीरण : सह-केंद्र व्यवस्थापिका

श्रीमती टीना जी हीरण

शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें