उपखंड अधिकारी कार्यालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
विधिक जागरूकता अभियान के तहत अधिकारियों एवं कार्मिकों ने संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
लूणकरणसर: संविधान दिवस के अवसर पर उपखंड अधिकारी कार्यालय में विधिक जागरूकता अभियान के तहत संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं अटल सेवा केंद्र के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने एकजुट होकर भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए संवैधानिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों, विधि के शासन तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग
विधिक जागरूकता अभियान का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक चेतना विकसित करना तथा कानून के प्रति सम्मान एवं विधिक साक्षरता को बढ़ावा देना रहा।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद,अटल सेवा केंद्र के लेखा सहायक चेतन पारीक,गोविंद राम बारूपाल, सहायक प्रोग्रामर बजरंग गाट,विमलेश दर्जी,

उपखंड अधिकारी कार्यालय से लेखा अधिकारी मदन पारीक,रीडर अजित सिंह, कनिष्ठ सहायक अर्जुन दान,सूचना सहायक महेंद्र सिंह,महेंद्रगोदारा,द्वारका प्रसाद स्वामी,रामकिशन सुथार इत्यादि ने प्रस्तावना का वाचन किया।

