श्रीडूंगरगढ़ के मालू भवन में नारी शक्ति का अनूठा संगम, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में युवतियों ने दिखाई प्रतिभा

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):उप खंड श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर कला अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल श्री डूंगरगढ़ द्वारा आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को स्थानीय सेवा केंद्र मालू भवन में केन्द्रव्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्य प्रभा जी के सानिध्य में नारी शक्ति एवं कला का अनूठा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण “मेरी शक्ति की कहानी” में साध्वी श्री जी ने कहा कि नारी सदैव ही प्रत्येक कार्य में पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करती है। ऐसे में अधिकतर स्वयं को ही अनदेखा करती है।

परन्तु आज की नारी न केवल घर अपितु प्रत्येक क्षेत्र में अपनी एक अनूठी मिसाल कायम कर रही है जो कि समाज के लिए हितकर है।

कार्यक्रम का प्रारंभ महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत के संगान के साथ हुआ ।

अध्यक्ष मंजु देवी बोथरा ने में सभी का स्वागत किया।

मंडल संरक्षिका झिनकार देवी बोथरा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

“मेरी शक्ति की कहानी” विषय पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यसमिति सदस्य सुशीला जी पुगलिया , कांता बरडिया, मंजु बोथरा, शारदा बोथरा,उर्मिला गिया, चांदनी बोथरा, मोनिका मालू एवं साध्वी सात्विक प्रभा जी ने अपनी प्रस्तुति दी।

बीकानेर में 24 अक्टूबर से जुटेंगे देश-विदेश के चर्म रोग विशेषज्ञ, आधुनिक एवं सस्ती चिकित्सा पद्धतियों पर होगा मंथन

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आर्ट एक्जीबिशन प्रतियोगिता में युवती विभाग की 12 बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।जिसमें युवतियों ने विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट के हैंड मेड उत्पादों को प्रदर्शित किया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलम डागा, द्वितीय स्थान प्रीति धाड़ेवा एवम् अंजु संचेती तथा तृतीय स्थान उर्मिला गिया एवं सपना पुगलिया ने प्राप्त किया ।दोनों कार्यक्रम में अन्य सभी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल मार्गदर्शिका शांता जी पुगलिया एवं तेरापंथ महिला मंडल संरक्षिका झिनकार देवी बोथरा ने निभाई ।

श्रीडूंगरगढ़ के मालू भवन में नारी शक्ति का अनूठा संगम, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में युवतियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम में आभार उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।

कार्यक्रम का बहुत ही शानदार सफल संचालन मंत्री अम्बिका डागा ने किया

श्रीडूंगरगढ़ के मालू भवन में नारी शक्ति का अनूठा संगम, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में युवतियों ने दिखाई प्रतिभा

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें