महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप 16 जून से
श्रीडूंगरगढ़:महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में रखी गई । बैठक में शिक्षा एवं समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई ।
संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि बैठक में ग्रीष्मकालीन छुटियों में स्वर्गीय किशनलालजी तोषनीवाल की स्मृति में राधेश्याम दीपक कुमार तोषनीवाल श्रीडूंगरगढ़ बेंगलोर के सौजन्य से 16 जून से 22 जून तक बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में बच्चों हेतु 7 दिवसीय निः शुल्क बाल योग समर कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।
संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अध्ययन में आ रही सभी समस्याओं का समाधान करना, बच्चों को शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना, बच्चों की याददास्त को बेहतर करना, बच्चों की लम्बाई बढाना, बच्चों को सुखी और निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करना,
पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए लागू हुए नए नियम
बच्चों की दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करवाना, बच्चों में अच्छे संस्कार भरना, बच्चों में राष्ट्र व पर्यावरण के प्रति समर्पण के भाव जगाना, बच्चों के जीवन में अनुशासन और आत्म विश्वास के भाव पैदा करना, बच्चों का सर्वागीण विकास करना है ।
शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा एवं ओम योग सेवा संस्था श्रीडूंगरगढ़ की टीम द्वारा योग करवाया जाएगा । कार्यक्रम के संयोजक ललित बाहेती एवं सह संयोजक संजय करवा होंगे ।

अभिभावक समर कैंप में रजिस्ट्रेशन
हेतु संपर्क सूत्र विजयराज सेवग- 9414429516, विजय महर्षि- 9414416269, अशोक पारीक- 9460505193, सुरेश भादानी- 9414504687 के नम्बर पर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ।

