सुश्री सरोज भटनागर स्मृति सम्मान समारोह 16 जून को

सुश्री सरोज भटनागर स्मृति सम्मान समारोह 16 जून को

सुश्री सरोज भटनागर स्मृति सम्मान समारोह 16 जून को

बीकानेर (श्रेयांस बैद ):उद्घोषिका तथा आकाशवाणी की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी स्व. सुश्री सरोज भटनागर की 77वीं जयंती के अवसर पर सुश्री सरोज भटनागर स्मृति प्रथम सम्मान समारोह का आयोजन 16 जून को सायं 5 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

सुष्री सरोज भटनागर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधिपति और राज्य मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्रम विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. महेंद्र खड़गावत उपस्थित रहेंगे।

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप 16 जून से

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने वालों में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रभा भार्गव, वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर, वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. दीपाली धवन, वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. अशोक शर्मा तथा वरिष्ठ संगीतज्ञ मोहन लाल शर्मा शामिल हैं।

संस्थान के समन्वयक नंद किशोर सोलंकी ने बताया कि समारोह में शहर के साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

सुश्री सरोज भटनागर स्मृति सम्मान समारोह 16 जून को

सुश्री सरोज भटनागर स्मृति सम्मान समारोह 16 जून को

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें