जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

मुंबई:अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा जैन संस्कार विधि के माध्यम से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी, दक्षिण मुंबई में प्रातः 10:15 बजे किया गया।

कार्यशाला युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वीश्री मंजूरेखाजी आदि ठाणा-5 के पावन सान्निध्य में संपन्न हुई।

कार्यशाला में जैन संस्कारक श्री अशोक बरलोटा ने जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने जैन संस्कार विधि के इतिहास की जानकारी देते हुए जीवन के विभिन्न मांगलिक एवं पारिवारिक आयोजनों में जैन संस्कार विधि अपनाने की उपयोगिता बताई। साथ ही सभी को इन संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा अगली पीढ़ी तक इन संस्कारों को पहुंचाने की प्रेरणा दी।

इस दौरान उन्होंने जैन विधि से दीपावली पूजन से संबंधित उपस्थित सदस्यों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान करते हुए उनके सवालों के विस्तारपूर्वक उत्तर भी दिए।

हृदय रोग जागरूकता शिविर में 100 से अधिक सदस्य हुए लाभान्वित, समाज की तीन प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यशाला के दौरान तेयुप दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन दीपावली पूजन कार्यशाला प्रभारी दीपेश बोराणा ने किया।

इस अवसर पर तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों को जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन करने की विधि एवं मंगल भावना यंत्र की किट वितरित की गई, ताकि समाज के अधिकाधिक परिवार जैन संस्कार विधि के अनुरूप दीपावली पूजन कर सकें।

कार्यशाला में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कुंदन धाकड़, मंत्री श्री लक्ष्मीलाल डागलिया, श्री सुखलाल सियाल, महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री किशनलाल डागलिया, दक्षिण मुंबई सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र डागलिया, उपाध्यक्ष

श्री दिनेश धाकड़, मीडिया प्रभारी श्री नितेश धाकड़, श्री सुरेंद्र मुनोत, तेयुप दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमित सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, मंत्री श्रेयांस मुनोत, उपाध्यक्ष तथा अभातेयुप सोशल मीडिया स्मार्ट ब्रिगेड मेम्बर दर्शन डागलिया,

जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

सहमंत्री दीपेश बोराना, संगठन मंत्री दीपक कछारा, उत्सव धाकड़ एवं तेयुप की पूरी टीम, महिला मंडल दक्षिण मुंबई सहित तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई के अनेक गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।।

जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें