शहरी सेवा शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

शहरी सेवा शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

शहरी सेवा शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

बीकानेर (श्रेयांस बैद):राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर निशांत जैन ने आदेश जारी कर नगरीय निकायों में शिविर प्रभारी एवं सहायक शिविर प्रभारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त व बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर निगम बीकानेर के लिए आयुक्त नगर निगम को शिविर प्रभारी तथा उपायुक्त नगर निगम को सहायक शिविर प्रभारी बनाया गया है।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

इसी प्रकार नगरपालिका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, लूणकरणसर, खाजूवाला एवं नापासर में संबंधित उपखंड अधिकारियों को शिविर प्रभारी तथा अधिशासी अधिकारियों को सहायक शिविर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RBI का नया नियम बदल सकता है लोन का खेल, 730 से कम CIBIL स्कोर वालों की बढ़ सकती है मुश्किलें

आदेशानुसर शिविर प्रभारी शिविरों में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का पूर्व में ही चिन्हित करवाने होंगे तथा अग्रिम दल द्वारा शिविर से दो दिन पूर्व मौके पर जाकर प्रकरणों की पूर्ण रूप से जांच करनी होगी, जिससे शिविर दिवस पर अधिकतम प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

शहरी सेवा शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

शिविर प्रभारी अपने स्तर पर स्टाफ की नियुक्ति कर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करेंगे तथा आयोजित शिविरों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को प्रेषित करेंगे।

शहरी सेवा शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें