बीकानेर में पुलिस निरीक्षक श्रवण विश्नोई ने की आत्महत्या: सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर: बीकानेर से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस निरीक्षक श्रवण विश्नोई ने करणी नगर स्थित पुलिस कॉलोनी में अपने सरकारी क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि पुलिस निरीक्षक श्रवण विश्नोई का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
👉 यहां क्लिक करें
श्रवण विश्नोई वर्ष 2014 बैच के अधिकारी थे। कुछ माह पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था। वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बीकानेर में कार्यरत थे। करीब एक माह पूर्व उनका तबादला पुलिस मुख्यालय, जयपुर किया गया था।
श्रीडूंगरगढ़ में खुले पड़े सरकारी बोरवेलों पर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
श्रवण विश्नोई मूल रूप से कोलायत क्षेत्र के चकविजयसिंहपुरा गांव के निवासी थे। उनकी आयु लगभग 40 वर्ष थी और उनके परिवार में पत्नी तथा एक संतान है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

बीकानेर में पुलिस निरीक्षक श्रवण विश्नोई ने की आत्महत्या: सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


