श्रीडूंगरगढ़ में खुले पड़े सरकारी बोरवेलों पर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़:क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खुले पड़े सरकारी बोरवेलों को लेकर सामाजिक संगठन ‘पूछता है श्रीडूंगरगढ़’ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन के रतन नाई और शूरवीर मोदी ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण खुले बोरवेल आमजन और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि संगठन द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण में श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित धोलिया रोड, कालू रोड, सातलेरा रोड, बीदासर रोड, रेलवे लाइन क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के आसपास कई खुले बोरवेल मिले। इन स्थानों की फोटो एवं जीपीएस लोकेशन भी शिकायत के साथ प्रशासन को भेजी गई हैं।
ग्रामीण सेवा शिविर में 62 आवासीय पट्टे जारी, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
रतन नाई और शूरवीर मोदी ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार जनसुनवाई, लिखित शिकायतों और हेल्पलाइन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते खुले बोरवेलों को बंद नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि क्षेत्र में खुले पड़े सभी सरकारी बोरवेलों को तत्काल बंद कराया जाए, मामले की जांच कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
श्रीडूंगरगढ़ में खुले पड़े सरकारी बोरवेलों पर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

