राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, 6 यात्री जिंदा जले
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
एक्सीडेंट में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ।

बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। जानकारी के अनुसार 6 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसे में 21 लोग घायल हैं। इन्हें दौसा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में देरी के आरोप लगाए हैं। एक ग्रामीण का दावा है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे होने से आग तेजी से फैली थी।
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ : विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
बस ड्राइवर को झपकी के कारण हादसे की आशंका
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि एक्सीडेंट बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। हादसे को देखते हुए आशंका है कि बस की स्पीड काफी ज्यादा थी


