बज्जू में विधायक जनसुनवाई केंद्र का शुभारंभ, ढाई वर्षों में श्रीकोलायत को मिले ₹2,650 करोड़ के विकास कार्य
पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ उद्घाटन समारोह, विधायक भाटी ने साझा की विकास कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी
बीकानेर (श्रेयांस बैद): पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी की अध्यक्षता में बज्जू खालसा में विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन समारोह रविवार को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने पिछले ढाई वर्षों में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हुए लगभग 2650 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए क्षेत्र के लिए स्वीकृत विभिन्न महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
विधायक भाटी ने कहा कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विधायक भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अभूतपूर्व बजट उपलब्ध करवाया है, जिसके लिए भाटी ने मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
विधायक भाटी ने कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक भाटी ने कहा कि यह केंद्र आमजन की समस्याओं को सुनने, उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा जनता एवं जनप्रतिनिधि के बीच निरंतर संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा।
भाटी ने कहा कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक जनसेवा, जनसुनवाई और विकास को पहुंचाना उनका संकल्प है। जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
‘सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान’ : राज्य स्तरीय कार्यक्रम का बीकानेर में हुआ सीधा प्रसारण
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र केवल एक भवन नहीं, आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह जनता और जनप्रतिनिधि के बीच निरंतर संवाद को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बनेगा।
पूर्व मंत्री श्री भाटी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने श्रीकोलायत क्षेत्र में जनसेवा को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है। श्री भाटी ने कहा कि जनता की पीड़ा को समझना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना और क्षेत्र के विकास को गति देना ही सच्ची जनसेवा है।

पूर्व मंत्री श्री भाटी ने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि श्रीकोलायत की जनता विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है।
विधायक जनसुनवाई केंद्र के उद्घाटन समारोह के पश्चात विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।
इस दौरान पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, चंद्र सिंह भाटी गिरिराजसर, सुजान सिंह सोढ़ा, धीरेंद्र सिंह ,जय सुख सिगड़, बालू राम बिश्नोई, पुन्नू खा,हाजी क़ायम खा, जयसिंह हाड़ला, मंगेज सिंह हाडला, नेमीचंद पंचारिया, रामकुमार गोदारा, नारायण सिंह भाटी हदा, श्री जेठाराम कुम्हार,
कोजराम कालियाना, जीवन राम कड़वासरा,सुनील गोदारा सुभाष ज्यानी, खेतसिंह भलूरी, मदन सिंह भाटी, खींवसिंह भाटी, मांगीलाल नाई, संग्राम सिंह भाटी, मांगीलाल राईका, मोतीलाल पालीवाल, शंकर लाल भाट, जेठू सिंह किलचू,

रामचंद्र कसवाँ, देवेंद्र चारण, विनोद नाई, देवीलाल चौधरी, रामप्रताप बिश्नोई, करनाराम मेघवाल, जैत सिंह भाटी, शंकर लाल कुम्हार, गुल्लू खा, श्री छोटू सिंह सेवड़ा, पूनम बिश्नोई, महेंद्र सिंह भोलासर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

