तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई पदाधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर का अभिनंदन

मुंबई: अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई के संयोजक नरेंद्र मुनोत एवं अणुव्रत सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति श्री सचिन अहीर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें अणुव्रत समिति द्वारा संचालित सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी गई।

अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई की ओर से नशा मुक्ति अभियान एवं डिजिटल डिटॉक्स जैसे महत्वपूर्ण अभियानों के उद्देश्य और समाज पर उनके सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।

अधिकतम खुदरा मूल्य से ऊपर सामान बेचने पर दो प्रतिष्ठानों पर लगाया 8 हजार रुपये जुर्माना

सदस्यों ने बताया कि इन अभियानों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा डिजिटल माध्यमों के संतुलित एवं सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिन अहीर ने अणुव्रत समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और इन जनहितकारी अभियानों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा, मंत्री श्रेयांस मुनोत, उपाध्यक्ष पूरण चपलोत, दक्षिण मुंबई सभा सहमंत्री किशन राठौड़, अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई संयोजक नरेंद्र मुनोत उपस्थित रहे।

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई पदाधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर का अभिनंदन

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई पदाधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर का अभिनंदन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें