जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

भिवाड़ी: जेनेसिस मॉल में 18 और 19 जुलाई को हस्तनिर्मित (हैंडमेड) उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन मुस्कान गुप्ता द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य ‘मेड इन इंडिया’ और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देना था।

जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

मुस्कान गुप्ता मूल रूप से बीकानेर जिले के लूनकरणसर की निवासी हैं और वर्तमान में भिवाड़ी में रह रही हैं।

प्रदर्शनी में क्रोशिया (Crochet) और रेज़िन (Resin) से तैयार किए गए आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इन उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आगंतुकों ने उत्पादों की गुणवत्ता, रचनात्मकता और डिजाइन की सराहना करते हुए प्रदर्शनी को शानदार प्रतिसाद दिया।

जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

मुस्कान गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी उत्पाद उन्होंने अपनी सास प्रमिला अग्रवाल के साथ मिलकर स्वयं तैयार किए हैं।

जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

उनका उद्देश्य भारतीय हस्तकला, स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को एक व्यापक मंच प्रदान करना है, ताकि लोगों में हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़े और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सके।

प्रख्यात नाटककार काजल सूरी को ‘कला साधिका पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित

उन्होंने प्रदर्शनी में मिले उत्साहजनक सहयोग और लोगों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उन्हें आगे भी ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरित किया है।

जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे इसी तरह की प्रदर्शनियों के माध्यम से ‘मेड इन इंडिया’ और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास जारी रखेंगी।

जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें