अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

बीकानेर (श्रेयांस बैद):केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में रविवार को अलवर में आयोजित कार्यक्रम का जिला स्तरीय प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया।

इस दौरान जिला कलेक्टर निशांत जैन, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे मौजूद रहे। जिला स्तर पर 435 युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

इनमें कारागार सेवा के 190 प्रहरी, प्रशासनिक सुधार विभाग के 171 सहायक कर्मचारी, एनएचएम के 42 आयुष अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखाकार, शिक्षा विभाग के 15 कनिष्ठ लिपिक तथा रोडवेज के पांच परिचालक आदि प्रमुख थे।

जिला कलेक्टर ने इन कार्मिको को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक लोकसेवक के रूप में प्रत्येक नवचयनित युवा अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।

अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

रोजगार विभाग के उपनिदेशक हरगोविंद मित्तल ने बताया कि अलवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ 10 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में केंद्रीय कारागार अधीक्षक डॉ अभिषेक शर्मा सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सुमन शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दो रामगोपाल शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक श्रीकांत चरण अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी सामाजिक न्याय एवं

अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर सत्येंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन चंडीदान ने किया।

दुग्ध समितियों को मिले माइक्रो एटीएम, अब गांवों में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

दुग्ध उत्पादकों को बैंकिंग सुविधाएं उनके गांव और दुग्ध संग्रहण केंद्र के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को रवींद्र रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माइक्रो एटीएम का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

इस दौरान जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बीकानेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़ी दुग्ध सहकारी समितियों एवं दुग्ध उत्पादकों को माइक्रो एटीएम वितरित किए गए। इस दौरान उरमूल के प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई, सीसीबी बैंक के प्रबंधक रणवीर सिंह और पीएंडआई प्रभारी अनिल दाधीच सहित संबंधित अधिकारी एवं दुग्ध सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

जिला कलेक्टर ने इसे दुग्ध उत्पादकों के लिए ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की महत्वपूर्ण पहल बताया।

बज्जू में विधायक जनसुनवाई केंद्र का शुभारंभ, ढाई वर्षों में श्रीकोलायत को मिले ₹2,650 करोड़ के विकास कार्य

उन्होंने कहा कि माइक्रो एटीएम के माध्यम से दुग्ध समितियों द्वारा दुग्ध उत्पादकों को दूध का भुगतान करने के साथ ही निर्धारित बैंकिंग प्रक्रियाओं के तहत नए बैंक खाते खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें