ACB का बड़ा खुलासा: बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और रिश्तेदार से जुड़े मामले में 1.30 करोड़ नकद बरामद
राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार स्वतंत्र ज़्यानी पर शिकंजा गुजरात बेस्ड एक कंपनी से जुड़े रिश्वतखोरी मामले की जांच में बड़ा एक्शन लिया गया।
राजस्थान में लगे प्रतिबंधों में ढील दिलाने की एवज में 1 करोड़ 20 लाख रुपये रिश्वत देने की बात सामने आई, एएसपी आशीष कुमार ने कहा 90 लाख रुपये गंगानगर शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही थी लूणकरणसर में बस से उतारे गए स्वतंत्र ज्यानी को 85 लाख रुपये नकद के साथ डिटेन किया गया
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; एक की मौत, कई इमारतें ढहीं
वहीं जुगल किशोर विश्नोई को भी एसीबी ने डिटेन कर लिया विश्नोई के ठिकाने पर छापेमारी में 45 लाख रुपये और बरामद किए गए अब तक कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद होने की सूचना के साथ
एडीएसपी आशीष कुमार और सीआई इंद्रकुमार मौके पर जांच में जुटे पुलिस महानिदेशक एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में चल रही कार्रवाई से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है।


