महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य योग महोत्सव

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य योग महोत्सव

योगाचार्यों ने बच्चों को दिए चारित्रिक एवं स्वास्थ्य सम्बंधित टिप्स

सुदृढ स्वास्थ्य हेतु बच्चों को नियमित योग से जोड़ो – बजरंगलाल सेवग

श्रीडूंगरगढ़: महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में 12वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में महोत्सव के रुप में आयोजित हुआ। संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, मंत्री सुशील सेरडिया, योग गुरु ओमप्रकाश कालवा, संस्था के वरिष्ठ सदस्य बजरंगलाल सेवग एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने मां भारती के दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारम्भ किया।

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य योग महोत्सव

इस अवसर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था के वरिष्ठ सदस्य बजरंगलाल सेवग ने वर्तमान समय में व्यक्ति की शारीरिक विकृतियों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों एवं आमजन से आह्वान किया कि सुदृढ स्वास्थ्य हेतु बच्चों को नियमित योग से जोड़ो, ताकि भावी पीढ़ी शारीरिक विकृतियों से बच सके।

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य योग महोत्सव

संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए संस्था द्वारा बच्चों एवं आमजन के लिए चलाई जा रही जनहितकारी गतिविधियों से अवगत कराया।

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिये योगाभ्यास सर्वोत्तम,राजस्थानी भाषा अकादमी में योग दिवस समारोह आयोजित

संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए आमजन से उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग से जुड़ने की अपील की।

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य योग महोत्सव

शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक व ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा एवं उनकी टीम ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल की पालना करते हुए योग की अलग अलग क्रियाओं का अभ्यास करवाया एवं चरित्र निर्माण के टिप्स बताए।

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य योग महोत्सव

योग महोत्सव में कुम्भाराम घिंटाला, विजय महर्षि, ललित बाहेती, राकेश कुमार सोनी, सरदारराम बाना, हरिप्रसाद भादू, मनोज कुमार डागा, रमाकान्त झंवर, सहिराम मेघवाल, ओमप्रकाश सारस्वत, संजय करवा, सीताराम चोटिया, सुरेश भादानी, धर्मपाल जाखड़, सीताराम नाइ सहित बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे।

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य योग महोत्सव

महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य योग महोत्सव

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें