स्वतंत्रता दिवस पर तराना परिवार के दो प्रमुख सदस्यों का सम्मान
अलवर:स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तराना अलवर (All India Stress Free Mission), कंपनी बाग, अलवर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में तराना परिवार के दो प्रमुख एवं समर्पित सदस्यों श्री आनंद अग्रवाल जी (योग गुरु) एवं श्री कालीचरण जोशी जी का गरिमापूर्ण सम्मान किया गया।
इस अवसर पर तराना परिवार के सभी सदस्यों ने अत्यंत उत्साह एवं आत्मीयता के साथ दोनों सम्मानित सदस्यों का दिल से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की प्रमुख प्रवक्ता एवं मंच संचालिका श्रीमती संगीता गौड़ जी तथा उपस्थित तराना परिवार के सदस्यों ने दोनों के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश सिंघल जी ने दोनों सम्मानित सदस्यों को साफा पहनाकर, पुष्पमाला अर्पित कर एवं गर्म शाल प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि एवं हर्षोल्लास के साथ दोनों का अभिनंदन किया। यह सम्मान उनके तराना परिवार के प्रति निरंतर सहयोग, समर्पण, सक्रिय सहभागिता एवं सकारात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक यात्रा 2026 में प्रयत्न संस्था ने किया ‘महाराणा प्रताप भारत का गौरव’ और ‘स्वराज’ नाटकों का मंचन
इस अवसर पर तराना अलवर के संचालक श्री सुभाष भारती जी ने पूरे तराना परिवार, कंपनी बाग अलवर को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए दोनों सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि तराना परिवार की सबसे बड़ी शक्ति आपसी प्रेम, सम्मान, सहयोग और सकारात्मक सोच है।

स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर हुआ यह सम्मान समारोह संगीत, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश देकर संपन्न हुआ।
तराना का एक ही सपना — तनाव मुक्त हो भारत अपना।

