MBDD रक्तदान अभियान के बैनर का अनावरण : दक्षिण मुंबई

MBDD रक्तदान अभियान के बैनर का अनावरण : दक्षिण मुंबई

MBDD रक्तदान अभियान के बैनर का अनावरण : दक्षिण मुंबई

मुंबई: तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के तहत रक्तदान अभियान के बैनर का अनावरण शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की महासचिव शाइना एन.सी. के करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर शाइना एन.सी. ने तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे अभियानों के माध्यम से समाज में सेवा एवं जागरूकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

MBDD रक्तदान अभियान के बैनर का अनावरण : दक्षिण मुंबई

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा, मंत्री श्रेयांस मुनोत, उपाध्यक्ष पूरण चपलोत, सहमंत्री मिखिल डागलिया तथा MBDD प्रभारी निखिल जैन उपस्थित रहे।

तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा MBDD के माध्यम से नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद मरीजों तक रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है।

MBDD रक्तदान अभियान के बैनर का अनावरण : दक्षिण मुंबई

आगामी MBDD अभियान को सफल बनाने के लिए परिषद द्वारा व्यापक जनजागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समाचार प्रेषक दर्शन डागलिया।

MBDD रक्तदान अभियान के बैनर का अनावरण : दक्षिण मुंबई

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें