संगठन यात्रा ऊर्जा और सार-संभाल का संदेश लेकर पहुँची तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर

संगठन यात्रा ऊर्जा और सार-संभाल का संदेश लेकर पहुँची तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर

संगठन यात्रा ऊर्जा और सार-संभाल का संदेश लेकर पहुँची तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर

चेंबूर: संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने, कार्यकर्ताओं की सार-संभाल करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से ABTYP के उपाध्यक्ष-II अभिनंदनजी नाहटा अपनी पूरी टीम के साथ चेंबूर पहुँचे। संगठन यात्रा का शुभारंभ साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं सहवर्ती साध्वीवृंद की त्रिपदी वंदना से हुआ। तत्पश्चात श्रावक-निष्ठा एवं विजय गीत के साथ संगठन यात्रा प्रारंभ हुई।

साध्वी श्री डॉ. योगक्षेमप्रभाजी ने सेवा, संस्कार और संगठन इन तीन प्रमुख आयामों के माध्यम से युवाओं को जागृत किया। उन्होंने गुरु इंगित के अनुरूप धर्मसंघ की प्रभावना में युवाओं की भूमिका, सजगता एवं सक्रियता को अनेक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करते हुए प्रेरित किया।

संगठन यात्रा ऊर्जा और सार-संभाल का संदेश लेकर पहुँची तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर

तेरापंथ युवक परिषद् चेंबूर के अध्यक्ष श्री हिमांशुजी गन्ना ने सम्पूर्ण ABTYP टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। निकटवर्ती गोवंडी परिषद के अध्यक्ष ने भी उपस्थित होकर टीम का अभिनंदन किया।

तेयुप चेंबूर के मंत्री श्री कपिलजी मेहता ने परिषद् द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी, जिसकी सभी ने सराहना की। इसी क्रम में गोवंडी परिषद् ने भी अपने कार्यों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

श्री मयंकजी धाकड़ ने किशोरों को भविष्य की युवा शक्ति बताते हुए उन्हें संगठन से जोड़ने एवं प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं श्री कमलेशजी भंसाली ने तेयुप में आपसी कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा युवाओं की व्यवसाय एवं रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में संगठन को उपयोगी बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

ABTYP के सभी वक्ताओं ने युवा दृष्टि, युवा इंजीनियस एवं तेरापंथ टाइम्स जैसे उपक्रमों को घर-घर एवं सार्वजनिक स्थानों तक अधिक से अधिक पहुँचाने तथा इनके माध्यम से धर्मसंघ की प्रभावना बढ़ाने पर जोर दिया।

सन्त शिरोमणि श्री तुलसी दास जी जयंती -रिद्धि सिद्धि गार्डन में श्री सुन्दरकाण्ड पाठ भव्य आयोजन

MBDD को कॉरपोरेट स्तर पर एक महत्वपूर्ण ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी विचार रखे गए। इस अवसर पर श्री महेशजी परमार, श्री नीरजजी आच्छा सहित अनेक वक्ताओं ने अपनी सारगर्भित अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

अपने गृहक्षेत्र चेंबूर के कोहिनूर हीरे श्री संदीपजी कोठारी एवं श्री नरेशजी सोनी ने भी अपने सारगर्भित वक्तव्यों से कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। उनके वक्तव्यों से ABTYP टीम के साथ-साथ पूरा सदन गौरवान्वित अनुभव कर रहा था।

लगभग तीन घंटे चली इस संगठन यात्रा में सभी युवा अनुशासित भाव से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों एवं वक्ताओं के सारगर्भित वक्तव्यों को युवाओं ने अत्यंत रुचि और एकाग्रता के साथ श्रवण किया। पूरे कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय सहभागिता, उत्साह एवं जिज्ञासा देखते ही बनती थी।

अंत में श्री अभिनंदनजी नाहटा ने तेयुप की कार्यशैली को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने, अपने संस्कारों से जागृत होकर संघसेवा करने तथा प्रभावी रोटेशन के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संघसेवा से जोड़ने की प्रेरणा दी।

संगठन यात्रा ऊर्जा और सार-संभाल का संदेश लेकर पहुँची तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर

कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद कोषाध्यक्ष श्री राहुलजी डांगी ने किया तथा आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री अरुणजी धाकड़ ने किया।

इस संगठन यात्रा की संपूर्ण जानकारी तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर के मीडिया प्रभारी श्री निलेश राठौड़ ने दी।

संगठन यात्रा ऊर्जा और सार-संभाल का संदेश लेकर पहुँची तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें