चेंबूर में जैन संस्कार विधि से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान एवं पारणा समारोह सम्पन्न

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान एवं पारणा समारोह सम्पन्न

चेंबूर :  पूज्य प्रवर की कृपा एवं युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी आदि ठाणा-6 की प्रेरणा से आशीषजी सोनी, वर्षा आशीषजी सोनी की 8 की तपस्या की सम्पूर्ति पर जैन संस्कार विधि के माध्यम से तप संपूर्ति अनुष्ठान एवं पारणा समारोह का आयोजन किया गया।

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान एवं पारणा समारोह सम्पन्न

30 अगस्त 2026 को शुभ मुहूर्त में घाटकोपर के जैन संस्कारक प्रवक्ता उपासक श्री मालचन्दजी भंसाली द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ तपस्वी बहन का पारणा सम्पन्न करवाया गया।

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान एवं पारणा समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम का शुभारम्भ नमस्कार महामंत्र से हुआ तथा तपस्वी बहन ने संकल्प स्वीकार किए। इस अवसर पर जैन संस्कार विधि एवं मंगल भावना यंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

तेरापंथ युवक परिषद् चेंबूर के अध्यक्ष हिमांशुजी गन्ना एवं उनकी टीम ने तपस्वी बहन को मंगलकामनाएँ प्रेषित करते हुए मंगल भावना यंत्र भेंट किया।

मंत्री कपिलजी मेहता ने परिवार को जैन संस्कार विधि से जुड़ने पर बधाई देते हुए चेंबूर में इसके बढ़ते प्रभाव की जानकारी दी।

चुनाव हारने के बाद भी देवरी की जनता के बीच सक्रिय हर्ष यादव, गांव-गांव जनसंपर्क से बढ़ी राजनीतिक हलचल

कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष हिमांशुजी गन्ना, मंत्री कपिलजी मेहता, निलेश राठौड़ तथा अणुव्रत से कंचनजी सोनी की विशेष उपस्थिति रही।

परिवार की ओर से स्वाति अभिषेकजी सोनी ने सभी अतिथियों, तेरापंथ युवक परिषद् एवं जैन संस्कार विधि संस्कारक का आभार व्यक्त किया। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान एवं पारणा समारोह सम्पन्न

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान एवं पारणा समारोह सम्पन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें