रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में कुल 120 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह

पहला शिविर तुलसी सेवा संस्थान में आयोजित हुआ, जिसमें 33 यूनिट, जबकि दूसरा शिविर तेरापंथ भवन, ऊपरलो में आयोजित हुआ, जिसमें 87 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है और प्रत्येक रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री पीयूष बोथरा ने कहा कि 120 यूनिट रक्त संग्रह सामूहिक सेवाभाव एवं समाज की सहभागिता का परिणाम है।

रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह

अभियान में MBDD टीम, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल,अणुव्रत समिति, महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र,श्री ओसवाल पंचायत सहित अनेक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन

इस अवसर पर डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ ईशान जोशी,डॉ. राजीव सोनी, डॉ. विकास पारीक, झिनकार देवी बोथरा, भीकमचंद पुगलिया (कोलकाता), भीकमचंद पुगलिया (जयपुर), सुशीला पुगलिया,सूर्य प्रकाश गांधी, फुसराज पुगलिया, महावीर माली, तुलसीराम चौरडिया, तोलाराम मारू,

प्रदीप पुगलिया, मंजू बोथरा, मनोज पारख, अशोक झाबक, सत्यनारायण स्वामी,कांतिलाल पुगलिया,निपेंद्र नाथ, सहित अनेक मौजिज जन उपस्थित रहे।

रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह

परिषद् ने सभी रक्तदाताओं, तुलसी ब्लड सेंटर, पी बी एम चिकित्सा टीम एवं सहयोगी संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व सम्मान किया, जिनके सामूहिक प्रयासों से रक्तदान अभियान सफल रहा।

रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें