विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक में युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक में युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक में युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

बोर्ड का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके लिए बेहतर रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना है—श्री रामगोपाल सुथार,अध्यक्ष, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड

बीकानेर/जयपुर (श्रेयांस बैद): विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की तृतीय गवर्निंग बोर्ड की बैठक शुक्रवार को बोर्ड कार्यालय जयपुर में बोर्ड अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में सुथार ने कहा कि बोर्ड का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके लिए बेहतर रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर ऋषभ मंडल, आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने बोर्ड की गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, पारंपरिक कौशलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्णय लिए गए।

10 जून को पंचायती राज मंत्री करेंगे सात ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन जनसुनवाई

कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वरोजगार प्रोत्साहन तथा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, उद्योग विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोर्ड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित उपस्थित अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के निर्माण का संदेश दिया।

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक में युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

सुथार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत संकल्प है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक में युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें