गौ सेवा कर अनोखे अंदाज में मनाया मंडल अध्यक्ष नरेश मोट का जन्मोत्सव
कोटासर की श्री करणी गौशाला में भाजपा मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट का जन्मदिवस गौ सेवा के साथ श्रद्धा एवं सेवा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर उनके एक घनिष्ठ मित्र द्वारा गुप्त दान के रूप में गौशाला में गौ सेवा भंडारे का आयोजन कर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति के प्रबंधक अगर सिंह पड़ीहार, गौशाला पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गौशाला क़े प्रमुख सदस्य ने मंडल अध्यक्ष नरेश मोट को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक में युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर
श्री करणी गौशाला के प्रबंधक पड़ीहार ने कहा कि जन्मोत्सव को केवल केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर मनाने के बजाय गौ सेवा, दान-पुण्य तथा दीप प्रज्ज्वलित कर मनाने की परंपरा समाज में विकसित होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का महत्वपूर्ण अंग है और इससे सकारात्मक संस्कारों का प्रसार होता है।
गौशाला में आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान उपस्थित लोगों ने गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा समाज में सेवा, संस्कार और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।

