प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने कुंतासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने कुंतासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने कुंतासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे व बीमा पॉलिसी, पेयजल समस्या के समाधान के लिए दिए निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद):जिला प्रभारी सचिव हेमंत गेरा तथा जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के कुंतासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी पट्टे वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग की पोषण किट, पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु योजना की बीमा पॉलिसी भी लाभार्थियों को प्रदान की।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई की रस्म करवाई गई।

प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने कुंतासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और शिविर के दौरान लाभार्थियों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड में गति देने के निर्देश, जिला स्तर पर होगी नियमित मॉनिटरिंग

शिविर में ग्रामीणों द्वारा बताई गई पेयजल समस्या के समाधान के लिए बताया कि ग्राम कुंतासर के लिए कंवरसेन लिफ्ट परियोजना के तहत नहरी पेयजल योजना पहले से ही स्वीकृत है, जिसके अंतर्गत यहाँ 200 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी तथा एक पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा जिससे कुंतासर, रेवाड़ा व आगे के गांवों में नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित होगी।

प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने कुंतासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

उन्होंने ग्रामीणों को तुरंत राहत देने के लिए पीएचईडी अधिकारियों को तीन दिन में सर्वे कर खराब ट्यूबवेलों को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार सहित ब्लॉक एवं पीएचईडी विभाग के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, नरेश मोट एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने कुंतासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने कुंतासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें