श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ महिला मंडल में ‘टिफिन पर चर्चा’ और ‘सीक्रेट सखी’ कार्यक्रम आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):श्रीडूंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष मंजु देवी बोथरा ने सभी का स्वागत किया।
प्रथम कार्यक्रम ” टिफ़िन पर चर्चा”
इस कार्यक्रम में कुल 30बहनों ने भाग लिया जिन्हें 5 ग्रुप में विभाजित किया गया।
जिसमें मंडल की बहनों ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए टिफ़िन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
सभी अपने घर से स्कूल की तरह टिफ़िन लेकर आये और सबने सामूहिक टिफिन किया
चर्चा के पश्चात प्रत्येक ग्रुप से 1 सदस्य ने चर्चा का सार बताया।
समय पर पहुंचने वाली 13 बहनों को पंचुअलिटी गिफ्ट भी दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ में नव निर्वाचित सरपंचों का सम्मान, एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने दिया विकास का संदेश
साथ ही पारंपरिक परिधान की प्रतियोगिता में भी प्रथम रितु मालू, द्वितीय रिंकी मालू एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से मोनिका मालू तथा अंजु संचेती को पुरस्कृत किया गया।
इसके बाद युवती विभाग के कार्यक्रम “सीक्रेट सखी” में युवती विभाग की 18 बहनों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में प्रत्येक युवती बहन को उसकी सीक्रेट सखी द्वारा 1 शुभकामना का कार्ड दिया गया साथ ही अपनी तरफ से सभी ने अपनी सीक्रेट सखी को उपहार भी दिए।
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्य प्रभाजी ने मंडल में सभी बहनों को मंगल पाथेय प्रदान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका मालू तथा नीतू बोथरा ने किया।

अंत में मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने सभी बहनों का आभार ज्ञापन किया।
श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ महिला मंडल में ‘टिफिन पर चर्चा’ और ‘सीक्रेट सखी’ कार्यक्रम आयोजित

