लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन
कार्यालय-महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्री डूंगरगढ़
लोकनायक स्व. लूणाराम जी सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित गतिविधियों के लिए पोस्टर का विमोचन
लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर 27 सितम्बर को युवाओं एवं छात्रों के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिताएं एवं 29 सितम्बर को विशाल श्रंद्धाजलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह
प्रतियोगिता में अव्वल छात्र- छात्राएं होंगे पुरस्कार से सम्मानित
श्रीडूंगरगढ़ :लोकनायक स्वर्गीय लूणाराम जी सारण की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होने वाली दो दिवसीय गतिविधियों एवं कार्यक्रम के लिए बैनर एवं पोस्टर का विमोचन मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी,
फरसाराम बाना, किशनाराम गोदारा, मुलाराम भादु, श्रीराम भादू, मोडाराम तरड़, मास्टर प्रभुराम बाना, डॉ विवेक माचरा, नेतराम गोदारा, भिखराज जाखड़, प्रेमसिंह बुड़िया, भंवरलाल चाहर, तोलाराम सिहाग, ज्ञानाराम ज्याणी, गणेश पोटलिया, भंवरलाल खिलेरी, सहीराम आर्य, नेमाराम तरड़,

गणेश पोटलिया, रामचन्द्र जाखड़, सहीराम सायच एवं उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा किया गया । मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि स्वर्गीय लूणाराम जी सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास स्टेशन रोड़ श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा ।
जिसमें 27 सितम्बर को युवाओं एवं छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान, निबन्ध, कविता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी एवं 29 सितम्बर को श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गो के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी ।
जिसमें आयु वर्ग के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नगद राशि पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
सेरडिया ने बताया कि 27 सितम्बर को आयोजित सामान्यज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार – प्रारंभिक स्तर 6 से 14 वर्ष, माध्यमिक 15 से 18 वर्ष, उच्च स्तर 19 वर्ष से अधिक के विद्यार्थी 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे तक आधार कार्ड एवं अंक तालिका दिखाकर विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ।
20 सितंबर को तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन
भाषण एवं कविता प्रतियोगिता के लिए 27 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
इस अवसर पर केशरराम कड़वासरा, लेखराम गोदारा, ओमप्रकाश बाना, धर्मवीर डांगी, गोपालराम गोदारा, रुपाराम गोदारा, फूसाराम गोदारा, किशनाराम सहू, रामलाल गोदारा, भगवानाराम महिया, गोपाल खिलेरी, ओमप्रकाश गोदारा, धनपत चाहर, प्रभुराम बाना, सांवरमल सहू, रामलाल हरडू, गणेशाराम जाखड़ सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे ।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।
लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन

