नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना हो सुनिश्चित 

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना हो सुनिश्चित 

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना हो सुनिश्चित 

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की बैठक 

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसकी अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त प्रकोष्ठ प्रभारियों और सहप्रभारियों की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को सदस्य पद के लिए लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 31 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा 1 सितम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी।

अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि 3 सितम्बर निर्धारित की गई है। चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितम्बर को होगा तथा प्रथम चरण में जिले की छह नगर पालिकाओं के लिए 9 सितम्बर एवं बीकानेर नगर निगम के लिए 11 सितम्बर को मतदान होंगे। मतगणना 14 सितम्बर को होगी।

जैन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है तथा इनके प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ प्रभारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अक्षरशः पढ़ लें तथा सुनिश्चित करें कि इनकी शत-प्रतिशत अनुपालना हो।

उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ अविलम्ब एक्टिव मोड पर आ जाएं। प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में हो। आयोग को सभी सूचनाएं भी समयबद्ध और सटीकता से भेजी जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दैनिक कलैण्डर का निर्धारण करते हुए इसके अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली तथा कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ एवं उनके कार्य निर्वाचन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

संगठन यात्रा ऊर्जा और सार-संभाल का संदेश लेकर पहुँची तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर

प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपनी भूमिका को समझे। आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रकोष्ठों में आवश्यकता के अनुसार न्यूनतम कार्मिकों को नियोजित किया जाए।

निर्वाचन से संबंधित सभी प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम अनुसार हों। मतदाता जागरुकता की गतिविधियां भी नियमित रूप से आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार इलेक्शन मेनुअल के अनुसार हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना हो सुनिश्चित 

बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त धायगुडे स्नेहल नाना, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रीना सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहप्रभारी मौजूद रहे।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना हो सुनिश्चित 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें