रामदेवरा मेले के मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ में मतदान तिथि 9 सितंबर करने की मांग
श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर (तोलाराम मारू) : विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व सहित केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की चर्चा श्रीडूंगरगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ नगर निकाय का मतदान 11 सितंबर 2026 को निर्धारित किया गया है।
इस बीच रामदेवरा मेले के अवसर पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पैदल संघों के साथ रामदेवरा जाने की संभावना को देखते हुए मतदान प्रतिशत प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण परिस्थिति को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मतदान की तिथि को पुनर्विचार करते हुए 11 सितंबर के स्थान पर 9 सितंबर 2026 करने की मांग को लेकर उच्च स्तर पर पहल की है।
बताया गया है कि विधायक सारस्वत ने इस विषय में मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी इस विषय में बातचीत कर श्रीडूंगरगढ़ में मतदान तिथि 9 सितंबर करने का आग्रह किया है।
विश्व सिनेमा की 29 चुनिंदा फिल्मों ने बच्चों को किया प्रेरित, AI से लेकर मानवीय मूल्यों तक विविध विषयों की दिखाई झलक
विधायक का कहना है कि रामदेवरा मेले के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल संघों के साथ यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में यदि मतदान 11 सितंबर को होता है
तो बड़ी संख्या में मतदाता अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इससे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में मतदाताओं की भागीदारी प्रभावित होने की आशंका है।
विधायक सारस्वत ने संबंधित स्तर पर आग्रह किया है कि मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से श्रीडूंगरगढ़ का मतदान 9 सितंबर को कराया जाए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी धार्मिक आयोजन अथवा पूर्व निर्धारित यात्रा के कारण कोई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदान की तिथि में जनहित को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है।
रामदेवरा मेले के मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ में मतदान तिथि 9 सितंबर करने की मांग

