राजस्थान में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, अगले दो घंटे में कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर मौसम केंद्र ने आज यानी 8 जून को शाम 7.15 बजे प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के तहत अगले तीन घंटों के दौरान सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, बूंदी और कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है।
विभाग के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने और बिजली के खंभों व खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रेमिका से शादी करने की मांग पर मोबाइल टावर पर चढ़ा यु़वक
आज से आंधी-बारिश में कमी, पश्चिमी जिलों में बढ़ेगी गर्मी
जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय आंधी-बारिश का दौर अब कमजोर पड़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार 8 जून से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है।
हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
8 से 11 जून के दौरान सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने और हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं, जिसके प्रभाव से 11 जून के बाद राज्य के कई हिस्सों में फिर से मौसम बदल सकता है। इसके चलते आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और आमजन को आगामी मौसम परिवर्तनों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।
राजस्थान में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, अगले दो घंटे में कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

