वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: दिन में छाया अंधेरा, 60 किमी रफ्तार से चली आंधी
श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सोमवार सुबह जिले के कई ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि आसमान में घने बादलों की आवाजाही लगातार बनी रही। मौसम विभाग ने जिले में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक जिले में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
दिन में छाया अंधेरा, हेडलाइट जलाकर निकले वाहन
सोमवार सुबह अचानक मौसम बदलने के साथ ही आसमान पर काले घने बादल छा गए। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज धूलभरी आंधी चली, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को दिन के समय भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कई इलाकों में अंधेरे जैसे हालात देखने को मिले।
👉 यहां क्लिक करें
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए चूरू, सरदारशहर, बीकानेर और सीकर क्षेत्र को भी प्रभावित कर सकता है।
तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत
मौसम राडार स्टेशन श्रीगंगानगर के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग ने सोमवार को तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है।
जयपुर: में 5 वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा, पड़ोसी महिला गिरफ्तार; पिता का दावा- बोली, ‘तेरी पत्नी के आंसू देखना चाहती थी’
किसानों के लिए राहत भरी खबर
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद जिले में तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम में आए इस बदलाव का फायदा किसानों को भी मिल रहा है। हाल ही में बोई गई फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से उनकी वृद्धि बेहतर होने की उम्मीद है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने और मिट्टी में नमी बने रहने से फसलों की ग्रोथ में सुधार होगा, जिससे उत्पादन बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।


