राजस्थान में 12 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 12 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 12 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून से प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू होगा। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं कुछ पश्चिमी जिलों में लू का असर भी बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 12 जून से तेज हवाएं चलने और बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। कई स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जिलों में 12 और 13 जून को गर्मी का असर बना रह सकता है, लेकिन आंधी और बादलों के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी। 14 जून से इन क्षेत्रों में मौसम और अधिक सुहावना होने की संभावना है।

जिले मे अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई

जयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर, दौसा और आसपास के जिलों में 12 जून से ही प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं। 13 से 16 जून के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

कोटा संभाग तथा मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में भी 12 जून से मौसम का असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। यहां 13 से 16 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों को आंधी और आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान में 12 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 12 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें