ग्रामीण सेवा शिविरः अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) होंगे जिला स्तरीय नोडल अधिकारी

ग्रामीण सेवा शिविरः अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) होंगे जिला स्तरीय नोडल अधिकारी

ग्रामीण सेवा शिविरः अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) होंगे जिला स्तरीय नोडल अधिकारी

बीकानेर (श्रेयांस बैद): राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से आयोजित होेने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों के लिए जिला स्तरीय नोडल, तकनीकी नोडल, उपखण्ड वार शिविर प्रभारी अधिकारी और सहायक शिविर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगें। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक गौरव भाटिया तकनीकी नोडल अधिकारी होंगे।

राजस्थान में 12 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वहीं पंचायत समिति क्षेत्र बीकानेर के लिए बीकानेर उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार, नोखा और पांचू के लिए सहायक कलक्टर बीकानेर रवि कुमार और तहसीलदार नोखा व जसरासर को प्रभारी और सहायक शिविर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ग्रामीण सेवा शिविरः अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) होंगे जिला स्तरीय नोडल अधिकारी

इसी प्रकार संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी अथवा सहायक कलक्टर को शिविर प्रभारी अधिकारी तथा तहसीलदार को सहायक शिविर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ग्रामीण सेवा शिविरः अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) होंगे जिला स्तरीय नोडल अधिकारी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें