22 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू, प्रजापति भवन में हुई अहम बैठक

22 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू, प्रजापति भवन में हुई अहम बैठक

22 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू, प्रजापति भवन में हुई अहम बैठक

श्रीडूंगरगढ़:आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को प्रजापति भवन में आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय विभाग संघचालक टेकचंद बरडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ संयोजक गंगासिंह, बीरबल (सेवानिवृत्त अध्यापक), उपाध्यक्ष हरिराम गोदारा, मदनलाल सोनी, बजरंगलाल, उत्तमचंद सांखला, गिरधारी दर्जी, भागीरथ प्रजापत, धनराज सोनी, विपिन जोशी, मोहन सिंह, ताराचंद मेघवाल, भगवानराम ब्रोड, गंगाराम, मांगीलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

SIR में धांधली के विरोध में श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

22 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू, प्रजापति भवन में हुई अहम बैठक

बैठक के दौरान वक्ताओं ने हिन्दू सम्मेलन को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का माध्यम बताते हुए सभी वर्गों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आयोजन से जुड़े प्रचार-प्रसार, व्यवस्थाएं, अनुशासन एवं कार्यक्रम रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

22 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू, प्रजापति भवन में हुई अहम बैठक

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें