खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

दिवाली 2025: 20 या 21 अक्तूबर कब है दिवाली ? यहां जानें धनतेरस से लेकर भाई दूज की तारीख

दिवाली 2025: 20 या 21 अक्तूबर कब है दिवाली ? यहां जानें धनतेरस से लेकर भाई दूज की तारीख

दीपों और खुशियों का पर्व दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर घर-आंगन से लेकर मंदिरों को दीपों की रोशनी से रौशन करते हुए मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करती हैं। यही कारण है कि इसे केवल एक पर्व नहीं बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव कहा जाता है। इसका प्रारंभ धनतेरस से होता है और भाई दूज तक बना रहता है। इस बार दिवाली पांच दिवसीय उत्सव कब से प्रारंभ होगा, आइए जानते हैं।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहुर्त 2025

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर आरंभ होगी।

इसका समापन 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा।

प्रदोष काल को देखते हुए इस बार 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

छोटी दिवाली 2025

इस साल 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुखी दीपक जलाया जाता है। इसके अलावा घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए दीप दान करने का भी विधान है।

दिवाली 2025 तिथि और मुहूर्त

हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर है। चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए इस साल दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

अगर आपको किसी भी माध्यम से इस तरह का एपीके फाइल कोई भेजता है तो सतर्क रहे इसे ओपन ना करे।

गोवर्धन पूजा 2025

पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर होगी।

इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर है।

ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

भाई दूज 2025

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस वर्ष इस तिथि का प्रारंभ 22 अक्तूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। इसका समापन 23 अक्तूबर 2025, को रात 10 बजकर 46 मिनट पर है। ऐसे में 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक तिलक का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp