अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों से एनएमडीएफसी ऋण योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर (श्रेयांस बैद): राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के माध्यम से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी) से संबंधित पात्र अभ्यर्थी शिक्षा ऋण, स्वरोजगार ऋण एवं अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दुलचासर से रामदेवरा की 31वीं भव्य पैदल यात्रा 10 सितंबर 2026 को होगी रवाना
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 तक निगम की वेबसाइट http://milannmdfc.org पर कर सकते हैं। आवेदन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश एवं पात्रता संबंधी जानकारी राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग की वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0151-2201009 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


