मां सरस्वती प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन
बीकानेर (श्रेयांस बैद):महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालस, बीकानेर के परिसर में स्थित मंदिर में पांच दिवसीय मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भव्य रूप से आयोजित हुआ।
इस महोत्सव पर आयोजित हवन, प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
👉 यहां क्लिक करें
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का शुभारंभ 20 जून से प्रारम्भ होकर आज प्रातः 9 बजे हवन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इस अवसर पर शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानन्द जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में माँ सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं श्रद्धामय वातावरण से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित एवं उनकी पत्नी आरती दीक्षित ने माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो तथा शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे।
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों से एनएमडीएफसी ऋण योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से इसी समर्पण और एकजुटता के साथ विश्वविद्यालय के सर्वांगीण उत्थान एवं विकास में योगदान देने का आह्वान किया। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में आचार्य राजेन्द्र जोशी, विश्वविद्यालय आई.क्यू.ए.सी. के सदस्य नरेश गोयल, पूजा मोहता एवं राजेश चूरा ने भी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा में पूजा में प्रो. राजाराम चोयल एवं डाॅ. गीता चोयल बैठे। विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा, वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी पूजा कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत पूर्णाहुति संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने माँ सरस्वती से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि की कामना करते हुए विश्वविद्यालय की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


