दो दिवसीय श्री उत्सव 17 जून से, जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन
बीकानेर (श्रेयांस बैद):अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, बीकानेर द्वारा आगामी 17 व 18 जून को आशीर्वाद भवन में दो दिवसीय श्री उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
Contents
अध्यक्ष दीपिका बोथरा ने बताया कि (श्री उत्सव) का मुख्य उद्देश्य समृद्ध राष्ट्रीय योजना को गति देना है। इसके तहत उन कर्मठ बहनों को एक बेहतरीन और बड़ा मंच प्रदान करना है, जो घर से ही अपना छोटा या बड़ा बिजनेस (गृह उद्योग) चलाती हैं।
कालू में सैंकड़ों गौरैया की रहस्यमई मौत से आम जन सकते में
महिला सशक्तिकरण और उनके हुनर को नई पहचान देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है के आयोजन का पोस्टर विमोचन जिला कलक्टर निशांत जैन ने किया ।
इस दौरान अध्यक्ष दीपिका बोथरा, मंत्री रेणु बोथरा, प्रतिभा सेठिया, शांता भूरा आदि उपस्थित रहीं।


