गजेंद्र सिंह खींवसर के श्रीडूंगरगढ़ आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह
श्रीडूंगरगढ़: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला।
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए खींवसर ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की विजय के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाजपा के वार्ड 6 व 37 में किया कार्यालयों का उद्घाटन
इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा विजय की ओर अग्रसर है।

गजेंद्र सिंह खींवसर के श्रीडूंगरगढ़ आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह

