तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर द्वारा किशोर दिवस का प्रेरणादायी आयोजन

तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर द्वारा किशोर दिवस का प्रेरणादायी आयोजन

तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर द्वारा किशोर दिवस का प्रेरणादायी आयोजन

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर के तत्वावधान में किशोर दिवस का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ किशोर मंडल, लूणकरणसर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक सामायिक, भिक्षु दर्शन एवं विभिन्न मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके पश्चात धार्मिक, संस्कारवर्धक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जैन संस्कार विधि से जन्मदिवस मनाने की प्रेरणा दी गई तथा किशोरों को भारतीय संस्कृति एवं जैन संस्कारों के अनुरूप जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से किशोरों में धर्म, संस्कार, अनुशासन एवं संगठन के प्रति जागरूकता एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

इस अवसर पर उपासक विनोद बोरदिया एवं उपासक रतनलाल मेहता ने अपने प्रेरणादायी विचार रखे तथा किशोरों को धर्म, साधना और संस्कारमय जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।

विधायक व्यास ने विधायक निधि से योग भवन विस्तार के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने की अनुशंसा की

तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर के अध्यक्ष दिनेश गोलछा, पूर्व संयोजक गौतम बोथरा एवं अरिहंत चौरड़िया ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन से जुड़े रहने, व्यक्तित्व विकास तथा सेवा-संस्कार की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी किशोरों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर द्वारा किशोर दिवस का प्रेरणादायी आयोजन

तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर द्वारा किशोर दिवस का प्रेरणादायी आयोजन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें