श्रीडूंगरगढ़ बृहद पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने ACS हेमंत गैरा से की मुलाकात
श्रीडूंगरगढ़ की बृहद पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने ACS हेमंत कुमार गैरा से की मुलाकात, तथा लिखित पत्र देकर अति शीघ्र संशोधित तकनीकी स्वीकृति करवाकर कार्य शुरू करने हेतु किया विचार विमर्श ।
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):विधायक ताराचंद सारस्वत के निजी सचिव ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्रस्तावित बृहद पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने एसीएस हेमन्त कुमार गैरा से मुलाकात कर परियोजना की संशोधित तकनीकी स्वीकृति जल्द जारी करवाने की मांग की।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ एवं लूणकरणसर क्षेत्र के लगभग 108 गांवों तथा 37 ढाणियों को दीर्घकालीन पेयजल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा बृहद पेयजल परियोजना स्वीकृत की गई थी। इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्यादेश दिनांक 28 नवंबर 2025 को जारी किया जा चुका है।
उन्होंने अवगत करवाया कि परियोजना के अंतर्गत जल स्रोत संबंधी बिंदुओं में संशोधन करते हुए RD 609 के स्थान पर इंदिरा गांधी नहर के RD 319 से जल स्रोत प्रस्तावित किया गया है, जिसकी संशोधित तकनीकी स्वीकृति वर्तमान में मुख्य अभियंता (तकनीकी) स्तर पर विचाराधीन है।
देशवाल गांव में भागवत कथा: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह, गौशाला सेवा और बहनों-बेटियों का अनोखा आयोजन
विधायक सारस्वत ने ACS हेमंत कुमार गैरा से निवेदन किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए परियोजना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को पेयजल संकट से राहत मिल सके तथा भविष्य में जल संकट एवं पलायन जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगी तथा हजारों परिवारों को स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्रीडूंगरगढ़ बृहद पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने ACS हेमंत गैरा से की मुलाकात

