लूणकरणसर में तेरापंथ समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, कन्या सुरक्षा सर्किल पर हुआ ध्वजारोहण
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, लूणकरणसर के संयुक्त तत्वावधान में कन्या सुरक्षा सर्किल, लूणकरणसर पर गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उपासिकाद्वय की विशेष उपस्थिति रही। उपासिकाद्वय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का उच्चारण कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की।
👉 यहां क्लिक करें
इसके पश्चात उपासिकाद्वय द्वारा मंगल पाठ का वाचन किया गया। मंगल पाठ के माध्यम से देश, समाज एवं समस्त मानवजाति के सुख, शांति एवं मंगल की कामना की गई।
यूथ विंग की नवगठित कार्यकारिणी रविवार को लेगी शपथ,12 से अधिक युवा उद्यमियों का होगा सम्मान
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

लूणकरणसर में तेरापंथ समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, कन्या सुरक्षा सर्किल पर हुआ ध्वजारोहण


