बाल पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने शिवालय को पौधों से सजाकर अभिषेक किया और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीकानेर: श्रावण मास के पावन द्वितीय सोमवार के अवसर पर बीकानेर की गोचर भूमि में स्थित स्वयंभू महादेव शिव धोरे पर भगवान शिव का विधिवत एवं भव्य अभिषेक किया गया। धार्मिक आस्था के साथ इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा एवं प्रेरणादायी संदेश भी दिया गया।

गोभक्त एवं पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव के नेतृत्व में उनकी टीम के विजय कुमार चांडक, श्याम सुथार, चंचल पुरी एवं केशव स्वामी सहित बाल गोभक्त एवं पर्यावरण प्रेमी वैदिक सहदेव ने भगवान महादेव का विधि-विधान से अभिषेक किया।

बाल पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने शिवालय को पौधों से सजाकर अभिषेक किया और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभिषेक के दौरान घी, शहद, दूध, दही, शक्कर एवं विभिन्न प्रकार के पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। सभी ने भगवान महादेव से देश-प्रदेश में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर बाल गोविंद पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने स्वयंभू महादेव के शिवालय एवं आस-पास के क्षेत्र को विभिन्न प्रकार के पौधों छोटे-छोटे पौधों से शिवालय सजाया एवं हरा भरा कर सुंदर पर्यावरण का संदेश दिया।

2 दिवसीय रजत जयन्ती कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

महावीर कुमार सहदेव एवं उनके पुत्र वैदिक सहदेव लंबे समय से गौ सेवा, गोचर संरक्षण एवं पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।

गोचर भूमि में पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने तथा आमजन को गौ सेवा, गोचर संरक्षण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी निरंतर कर रहे हैं।

श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को प्रकृति और पर्यावरण से भी जोड़कर देखा जाता है। इसी भावना के अनुरूप स्वयंभू महादेव का भव्य अभिषेक करने के साथ शिवालय में पौधे सजाकर “धर्म के साथ पर्यावरण संरक्षण” का सार्थक संदेश दिया गया।

बाल पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने शिवालय को पौधों से सजाकर अभिषेक किया और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आयोजन में शामिल सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण एवं गोचर भूमि को हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

बाल पर्यावरण प्रेमी वैदिक सोनी ने शिवालय को पौधों से सजाकर अभिषेक किया और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें