हर घर तिरंगा अभियानः प्रभात फेरी से होगी शुरूआत, 9 से 17 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

हर घर तिरंगा अभियानः प्रभात फेरी से होगी शुरूआत, 9 से 17 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

हर घर तिरंगा अभियानः प्रभात फेरी से होगी शुरूआत, 9 से 17 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बीकानेर (श्रेयांस बैद): राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके अनुसार 9 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

इसकी शुरूआत महारानी कन्या विद्यालय से एमएन हाॅस्पिटल, जूनागढ़ होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेगी। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग, पुलिस, खिलाड़ी सहित आमजन भागीदारी निभाएंगे।

इसी श्रृंखला में 10 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। इसकी शुरूआत दोपहर 1 बजे अम्बेडकर सर्किल से होगी। यह मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, म्यूजियम सर्किल से सर्किट हाउस होते हुए कलक्ट्रेट पहुचेंगी। इसमें खेल अधिकारी, स्काउट, गाइड, एनसीसी और पुलिस के प्रतिनिधि, बीकानेर बाइक क्लब के बाइकर्स भाग लेंगे।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

वहीं 11 और 12 अगस्त को तिरंगा प्रदर्शनी व मेला का आयोजन जयनारायण व्यास काॅलोनी स्थित ग्रामीण हाट में होगा। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक, राजीविका, जिला उद्यागे केन्द्र व खादी संस्थान भाग लेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 और 14 अगस्त को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में ‘विभाजन विभिषिका’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर निगम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक विभिन्न व्यवस्थाएं संभालेंगे।

सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाण पत्र प्रशिक्षण की ऑनलाइन व्यवस्था

अभियान के तहत 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मरक में ‘वंदेमातरम’ का समूह गान होगा। वहीं 15 अगस्त को प्रत्येक शहरी एवं ग्रामीण निकायों में ध्वजारोहण किया जाएगा तथा तिरंगा शपथ ली जाएगी।

इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रेात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग द्वारा तिरंगा वोलेंटियर लगाए जाएंगे। विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, एनजीओ, स्थानीय कलाकार सहित विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी स्थलों पर तिरंगा कैनवास लगाया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियानः प्रभात फेरी से होगी शुरूआत, 9 से 17 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जहां आमजन देशभक्ति से ओतप्रोत भावनाएं प्रेरित कर सकेंगे। यह सभी कार्यक्रम जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है।

हर घर तिरंगा अभियानः प्रभात फेरी से होगी शुरूआत, 9 से 17 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें