ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ़ वीक : जल संरक्षण दिवस पर जिलेभर में हुए जागरूकता कार्यक्रम

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ़ वीक : जल संरक्षण दिवस पर जिलेभर में हुए जागरूकता कार्यक्रम

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ़ वीक : जल संरक्षण दिवस पर जिलेभर में हुए जागरूकता कार्यक्रम

कतरियासर में 30 हजार पौधों का किया निरीक्षण, छात्राओं ने प्रस्तुतियों और चित्रकारी के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

बीकानेर (श्रेयांस बैद): ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तीसरे दिन जल संरक्षण दिवस के अवसर पर जलग्रहण विभाग की ओर से जिलेभर के जलग्रहण क्षेत्रों में ग्रामीणों की सहभागिता से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्राम कतरियासर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता भूप सिंह, अधीक्षण अभियंता महेश कुमार अजाड़ीवाल, वन विभाग के रेंज ऑफिसर महावीर सिंह, सहायक अभियंता सुरेंद्र गोटिया सहित विभागीय कार्मिकों, ग्रामीणों तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया।

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित

इस दौरान जलग्रहण विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें टांका, फार्म पॉन्ड, तालाब, जल बिंदु, ड्रिप सिंचाई, सौर ऊर्जा तथा रूफटॉप हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर शामिल रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए इन कार्यों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के तहत कतरियासर के ओरण एवं चारागाह क्षेत्र में 110 बीघा भूमि पर लगाए गए 30 हजार पौधों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्री जसनाथजी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों को दोहराते हुए आमजन ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता भूप सिंह एवं अधीक्षण अभियंता महेश कुमार अजाड़ीवाल ने छात्राओं को जल संरक्षण के महत्व और जल के सदुपयोग के बारे में जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता ने विद्यालय में निर्माणाधीन रूफटॉप हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के माध्यम से वर्षा जल संग्रहण कर छात्राओं को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

वन विभाग के रेंज ऑफिसर महावीर सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्र में 110 बीघा भूमि पर किए गए पौधारोपण के महत्व से अवगत करवाया।

इस अवसर पर बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जल संरक्षण विषय पर विभिन्न प्रस्तुतियां दीं तथा चित्रकारी प्रदर्शनी के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया।

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ़ वीक : जल संरक्षण दिवस पर जिलेभर में हुए जागरूकता कार्यक्रम

इसी क्रम में जिले की पारवा, बज्जू, खारवाली सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी जलग्रहण विभाग की ओर से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ, वृक्षारोपण, रैली तथा जनचेतना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ़ वीक : जल संरक्षण दिवस पर जिलेभर में हुए जागरूकता कार्यक्रम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें