नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद): दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट एवं पीबीएम अस्पताल के मानसिक रोग विभाग व व्यसन उपचार सुविधा के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में भर्ती मरीजों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. श्रीगोपाल गोयल, मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ज्योति चौधरी तथा रेजिडेंट डॉ. अनामिका द्वारा किया गया।

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

वहीं, नशा मुक्ति केंद्र दंतौर के परामर्शदाता हरिओम किरण एवं काउंसलर सोनू जयपाल ने मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के सचिव रामकिशोर सियोल ने नशे के प्रति संवेदनशीलता तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना निदेशक राजकुमार ने नशे के गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं उनकी रोकथाम के बारे में बताया। सीपीएलआई के परियोजना समन्वयक मुकेश सियोल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. श्रीगोपाल गोयल एवं डॉ. ज्योति चौधरी ने नशे के विभिन्न प्रकार, उनके कारणों, नशे पर निर्भरता तथा इससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति अत्यंत चिंताजनक है।

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

इस पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता, समय पर उपचार और परिवार एवं समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें