मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजन, निवेदिता भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘मतदान एवं शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ रहा। इसके पश्चात ‘निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता’ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

प्रश्नोत्तरी में मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची, मतदाताओं के अधिकार एवं कर्तव्य तथा ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा निवेदिता भाटी ने प्रथम तथा प्रथम वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा सीमा23 जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने मतदान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए शुद्ध, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची को सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला बताया।

स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर : कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य भवानी प्रकाश ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करने तथा मतदान के महत्व को समझने में सहायक होते हैं।

जिला स्वीप समन्वयक श्री प्रशांत जोशी ने विद्यार्थियों से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने तथा निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया।

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

ईएलसी प्रभारी अधिकारी एस.एल. राठी ने बताया कि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में संकाय सदस्य कमलप्रीत कौर, शीतल मीणा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें